Fire in Sleeper Bus: हाईवे पर श्रमिकों से भरी बस में लगी आग, दो लोगों की मौत; कई झुलसे

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस में आग लग गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी है। हालांकि बस पूरी तरह से जल गई थी। सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची है। पांच लोग मेदांता में और आठ लोग सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।



बस पूरी तरह से जल चुकी है। बड़ी संख्या पर पुलिस बल तैनात है। वही बस जलने की घटना से दिल्ली जयपुर हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया है। बस आंध्र प्रदेश के नंबर की है और जयपुर की तरफ जा रही थी। मौके पर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और डीसी निशांत कुमार यादव पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Death : करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत, रेत से भरे हाइवा के ऊपर तिरपाल बिछाते वक्त हुआ हादसा, सड़क के ऊपर से गुजरा है 11 केव्ही तार...

दोनों के शव बुरी तरह से जले

जिनकी मौत हुई है उनमें एक बुजुर्ग महिला और एक युवती बताई जा रही है। दोनों के शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए गए हैं। दोनों के शव पूरी तरह से जल गए हैं। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि बस गुरुग्राम के सेक्टर-12 से मीरपुर जा रही थी। इसमें करीब 35 श्रमिक सवार थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Death : तालाब में डूबने से युवक की मौत, बम्हनीडीह क्षेत्र का मामला...

थम गए वाहनों के पहिए
झाड़सा फ्लाईओवर से लेकर महिपालपुर तक लंबा जाम लग गया है। पुलिस के अनुसार, गुरुग्रम के झाड़सा फ्लाईओवर पर एक बस में आग लगने की वजह से यह लंबा जाम लग गया।

error: Content is protected !!