Gold Silver Price Today : दिवाली बाद क्या हैं सोने-चांदी के भाव? आपको फायदा हुआ या नुकसान, जान लीजिए

घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें (Gold Price Today) 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई हैं। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सोना मामूली बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। जबकि चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.04 फीसदी या 23 रुपये की मामूली तेजी के साथ 60,134 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी सोने के भाव सपाट ट्रेड करते दिखे।

 



चांदी में आई गिरावट

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गुरुवार सुबह 0.26 फीसदी या 189 रुपये की गिरावट के साथ 72,183 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने की वैश्विक कीमतें

गुरुवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतें सपाट ट्रेड करते हुए दिखीं। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.05 फीसदी या 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1963.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.06 फीसदी या 1.14 डॉलर की बढ़त के साथ 1960.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी के वैश्विक भाव में गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.65 फीसदी या 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 23.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.45 फीसदी या 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 23.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!