IND Vs SL Highlights: शान से सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम, श्रीलंका को 302 रन से दी करारी शिकस्त

भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर वर्ल्‍ड कप 2023 का 33वां मैच खेला गया। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं। टीम की ओर से शुभमन गिल ने 92 और विराट कोहली ने 88 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 82 रन कूटे। गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने पांच विकेट झटके।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बुमराह ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी।

शमी ने 9 गेंद में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को गर्त में पहुंचा दिया। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाए। वहीं, तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन रजिथा (14) ने बनाए। शमी ने पांच विकेट लिए। सिराज को तीन विकेट मिले। जडेजा और बुमराह के नाम एक-एक विकेट रही।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!