IND vs SL: Shubman Gill ने चकनाचूर किया Babar Azam का बड़ा रिकॉर्ड, कप्तान Rohit Sharma से भी निकले आगे

नई दिल्ली। वानखेड़े के मैदान पर शुभमन गिल ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। गिल ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रन की धांसू पारी खेली। गिल विश्व कप में अपने पहले शतक से महज आठ रन से चूक गए और मधुशंका का शिकार बने। हालांकि, शतक पूरा नहीं कर पाने के बावजूद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ने बाबर आजम का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है।

 



बाबर से आगे निकले गिल
दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल के बल्ले से निकला अर्धशतक साल 2023 का 12वां अर्धशतक रहा। गिल इस साल सबसे ज्यादा फिफ्टी जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस मामले में बाबर आजम, पाथुम निशंका को पीछे छोड़ दिया है। बाबर और निशंका ने अब तक 11-11 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं, गिल रोहित शर्मा से भी आगे निकल गए हैं। हिटमैन ने साल 2023 में कुल 10 फिफ्टी जमाई हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

A superb 92-run knock by Shubman Gill comes to an end!

A fine innings that from the #TeamIndia opener 👏👏

India 193/2 after 30 overs. #CWC23 | #MenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/tfotB5X7Fa— BCCI (@BCCI) November 2, 2023

गिल ने जमकर मचाई तबाही
शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन लय में दिखाई दिए। कप्तान रोहित शर्मा के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद गिल ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शुभमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंदों पर 92 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान गिल ने 11 चौके और दो गगनचुंबी छक्के जमाए। शुभमन ने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 189 रन की पार्टनरशिप जमाई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

सस्ते में पवेलियन लौटे रोहित
श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हिटमैन ने अपनी पारी का आगाज जोरदार चौके के साथ किया, लेकिन अगली ही बॉल पर दिलशान मधुशंका ने हिटमैन को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। रोहित मधुशंका की बेहतरीन गेंद के आगे चारों खाने चित हुए और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!