Janjgir Big News : बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला, आरोपी बहु को पुलिस ने गिरफ्तार किया, 14 नवम्बर को हुई थी हत्या, इस वजह से वारदात को दिया था अंजाम… जानिए….

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के कापन गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बहु छटबाई केंवट को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 



दरअसल, 14 नवम्बर को कापन गांव में झाझर नाला के पास 60 साल की बुजुर्ग महिला गुरबारी केंवट की रक्तरंजित लाश मिली थी. सूचना के बाद पुलिस, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी. पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी बहु छटबाई केंवट निकली. उसने अनबन और झगड़े की वजह से अपनी सास गुरबारी को मौत के घाट उतार दिया था. मामले में नैला पुलिस ने आरोपी बहु छटबाई केंवट को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!