Janjgir News : टीसीएल कॉलेज में विधि विभाग द्वारा मूट कोर्ट का किया गया आयोजन, छात्र-छात्रा हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में विधि विभाग द्वारा मूट कोर्ट का आयोजन किया गया. यहां वरिष्ठ अधिवक्ता, अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. जहां एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा रेवेन्यू के मामले को आभासीय न्यायालय के माध्यम से मंचन किया गया.



मूट कोर्ट में छात्रों के द्वारा तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी सृजन शर्मा, आवेदिका अधिवक्ता सुंदर यादव, सहायक आवेदिका अधिवक्ता सुष्मिता समेत अन्य स्टूडेंट्स भी अलग-अलग तरह की भूमिकाओं में दिखे और रोल प्ले के माध्यम से मूट कोर्ट की कार्रवाई से अवगत कराया गया.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : भाजयुमो शिवरीनारायण मण्डल के अध्यक्ष बने ललित कश्यप

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद अग्रवाल, संजीव नामदेव, विधि विभाग अध्यक्ष डॉ. आभा सिन्हा, डॉ. अभय सिन्हा, अतिथि प्राध्यापक एवं अधिवक्ता गणेश शर्मा, अतिथि प्राध्यापक अनामिका तिवारी और एलएलबी द्वितीय वर्ष से तनु गोयल, रमेश कुमार, सौरभ तिवारी, तृप्ति साहू, स्वाति साहू, शालिनी यादव सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : प्रदेश के सर्वांगीण विकास वाला बजट, जनकल्याण के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : गगन जयपुरिया

error: Content is protected !!