JanjgirChampa Big News : शराब दुकान के 2 गार्ड की हत्या, धारदार हथियार से की गई हत्या, शराब दुकान के बाहर सोए हुए थे, शराब दुकान का ताला भी टूटा, SDOP और TI समेत पुलिस बल मौजूद, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव की शराब दुकान की 2 गार्ड की हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है. घटना की सूचना के बाद चाम्पा SDOP यदुमणि सिदार और TI मनीष परिहार समेत पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है. पुलिस ने FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाई है.शराब दुकान का ताला टूटा हुआ है. इससे लूट की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, यह पुलिस की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा, लेकिन हत्या की बड़ी वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. दोनों मृतक गार्ड का नाम जयकुमार सूर्यवंशी और यदुनन्दन पटेल बताया गया है, जो पिसौद और हथनेवरा गांव के रहने वाले थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!