Janjgir Thief : घर को सूना देख चोर घर में घुसा, सोने-चांदी के जेवरात की कर ली चोरी, जांजगीर का मामला

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज किया है. अज्ञात चोर ने जांजगीर के यादव चौक में बने घर को सूना देख चोरी की घटना को अंजाम दिया है.



दरअसल, शंकर गौतम, परिवार समेत कापन गया था, जब वापस वह घर पहुंचा तो घर के आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात की चोरी हो गई थी, जिसकी कीमत 80 हजार रुपये है. चोर, छत की सीढ़ी के माध्यम से घर में घुसा था. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

error: Content is protected !!