JanjgirChampa Arrest : धान की रखवाली कर रही महिला से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने धान की रखवाली कर रही महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी हरिराम केंवट को गिरफ्तार किया है. आरोपी कल्याणपुर गांव का रहने वाला है. मामले में पुलिस ने आरोपी हरिराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 (क) के तहत अपराध दर्ज किया है.



दरअसल, पीड़िता महिला अपनी सास के साथ धान की रखवाली कर रही थी, तभी हरिराम केंवट आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा. जब महिला ने आवाज लगाई तो आरोपी भाग निकला. घटना के बाद रिपोर्ट लिखाई गई और पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हरिराम केंवट को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की दूरदर्शिता, बरसात से पहले 18 वार्डों में नालियों की सफाई अभियान शुरू, नगरवासियों ने इस पहल की सराहना

error: Content is protected !!