JanjgirChampa Big News : शराब दुकान के 2 गार्ड की हत्या का मामला, हत्या की वारदात का CCTV फुटेज हुआ वायरल, हफ्ते भर बाद भी पुलिस के हाथ खाली, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में शराब दुकान के 2 गार्ड की हत्या का सीसी टीवी फुटेज, सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. हत्या की संगीन वारदात 4 और 5 नवंबर की रात हुई थी. CCTV के वायरल एक वीडियो में टंगिया से ताबड़तोड़ वार करते हत्यारा दिख रहा है, वहीं दूसरे वीडियो में शराब दुकान के भीतर जाकर शराब हाथ में लेते और टेबल के दराज, आलमारी की तलाशी लेते दिख रहा है.



नकाब पहनकर बदमाश, घटना को अंजाम देने पहुंचा था. 2 गार्ड की हत्या की पूरी वारदात शराब दुकान में लगी CCTV में कैद हुई है. हफ्ते भर बाद हत्या की वारदात, जो CCTV में कैद हुई है, इसका वीडियो वायरल हो रहा है. बेरहमी से हुई 2 गार्ड की हत्या के बाद पुलिस लगातार जांच कर रही है, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली है. इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए चाम्पा SDOP, टीआई समेत साइबर सेल के साथ 15 पुलिसकर्मियों की टीम जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

दरअसल, पिसौद गांव का जयकुमार सूर्यवंशी और हथनेवरा गांव का यदुनन्दन पटेल, सिवनी गांव की शराब दुकान में गार्ड थे. 4 और 5 नवम्बर की रात दोनों गार्ड, शराब दुकान के बाहर सोए थे.
इस दौरान एक शख्स पहुंचा और दोनों गार्ड पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर दिया. यह हत्या की वारदात शराब दुकान की CCTV में कैद हुई है. पुलिस के द्वारा CCTV फुटेज की मदद और साइबर सेल के सहयोग के साथ ही स्थानीय लोगों से पुलिस के द्वारा हत्यारे के बारे में पता किया जा रहा है, लेकिन हफ्ते भर बाद भी पुलिस के हाथ खाली है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Arrest : घर में घुसकर मारपीट करने वाले नाबालिग लड़के समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई...

इधर, बेरहमी से हत्या करते वीडियो, जो CCTV में कैद हुआ थ्य, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है, वह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. अब देखना होगा कि 2 गार्ड की मर्डर मिस्ट्री को पुलिस कब तक सुलझा पाती है ?

error: Content is protected !!