PM Modi Millets Song: कौन है फाल्गुनी और गौरव शाह, जिसने पीएम मोदी के लिखे गाने को दी आवाज; ग्रैमी अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

मुंबई: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कलम से भी कमाल कर दिया है। बाजरे पर लिखा पीएम मोदी का गीत ग्रैमी पुरस्कार 2024 के लिए नॉमिनेट किया गया है।

 



पीएम मोदी के भाषण वाले गीत ‘एबंडेंस इन मिलेट्स’ को ‘सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन’ के तहत ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। भारतीय-अमेरिकी ग्रैमी विजेता गायिका फाल्गुनी और और उनके पति (गायक) गौरव शाह के इस गीत में पीएम मोदी के एक भाषण के कुछ पार्ट हैं जो उन्होंने इस साल मार्च में ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का उद्घाटन करते समय दिया था।

The video for our single “Abundance in Millets” is out now. A song written and performed with honorable Prime Minister @narendramodi to help farmers grow millets and help end world hunger. @UN declared this year as The International Year of Millets! pic.twitter.com/wKXThL2R5Z

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

— Falu (@FaluMusic) June 28, 2023

‘एबंडेंस ऑफ मिलेट्स’ सॉन्ग
‘एबंडेंस ऑफ मिलेट्स’ को अरूज आफताब, विजय अय्यर और शहजाद इस्माइली के ‘शैडो फोर्सेज’, बर्ना बॉय के ‘अलोन’, डेविडो के ‘फील’, सिल्वाना एस्ट्राडा के ट्रैक ‘के साथ नोमिनेट किया गया है। बता दें कि साल 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष’ के रूप में नामित किया गया है।

इसके लिए एक प्रस्ताव भारत द्वारा आगे लाया गया और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) शासी निकाय के सदस्यों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र द्वारा इसका समर्थन किया गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

कौन है सिंगर फाल्गुनी शाह?
मुंबई में जन्मी गायिका-गीतकार फाल्गुनी शाह, जिन्हें उनके स्टेज नाम फालू के नाम से जाना जाता है, और उनके पति और गायक गौरव शाह ने जून में ‘एबंडेंस ऑफ मिलेट्स’सॉन्ग रिलीज की थी। जून में, उन्होंने बताया था कि पीएम मोदी ने उनके और उनके पति के साथ यह सॉन्ग लिखा है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!