ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में मतदाता जागरूकता के लिए पोस्ट कार्ड लेखन गतिविधि आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के सफल निर्देशन में कक्षा नवमीं से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों के द्वारा अपने अभिभावकों को पोस्ट कार्ड लेखन के द्वारा मतदान के महत्व को बताते हुए मतदान करने के लिये प्रेरित पत्र प्रेषित किया गया। जिसका सफल संचालन का आयोजन शाला की कक्षाओं में किया गया। जिसमें छात्रों के द्वारा अपने माता-पिता को आगामी 17 नवंबर 2023 को राज्य के चुनाव में अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए बिना किसी स्वार्थ व लालच के निःस्वार्थ रूप से जनप्रतिनिधी के चयन का निवेदन किया साथ ही भविष्य की परिकल्पनाओं में सुंदर राज्य की कल्पना को पूर्ण करने का संकल्प लिया।

 



इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

पूर्व में ही इसके लिये जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा संस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह को सूचना प्राप्त हुई थी। उपरोक्त प्रतिवेदन का सफल आयोजन के पश्चात् संस्था प्रमुख के द्वारा इस कार्यक्रम की रिपोर्टिंग को संग्रहित करके जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमीन स्टॉफ एवं ग्राउंड लेवल स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!