Sakti Big News : होटल में रहकर खेला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, पुलिस को आते देख आरोपी हुए फरार, 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, मौके से 3 मोबाइल, लैपटॉप और बाइक को पुलिस में किया जब्त

सक्ती. सक्ती के होटल में रहकर ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 2 आरोपी मनीष सतनामी, खिलेश यादव के खिलाफ पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी पुलिस को आते देख फरार हो गए हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. मौके से पुलिस ने 3 मोबाइल, लैपटॉप और बाइक को जब्त किया है. आरोपी मनीष सतनामी सक्ती के स्टेशन पारा का रहने वाला है, वहीं आरोपी खिलेश यादव, मालखरौदा क्षेत्र के चरौदा गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि होटल के कमरे में मनीष सतनामी, खिलेश यादव, ऑनलाइन सट्टा का खेल खेला रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी, पुलिस को आता देख दोनों आरोपी कमरे के खिड़की से कूदकर भाग निकले. मामले में पुलिस कमरे से सामग्री को जब्त कर लिया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!