त्योहार पर 17 लाख 50 हजार रुपये से सजाया गया मां लक्ष्मी का दरबार, जानिए क्या है खासियत?…

कानपुर के सुप्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में मां महालक्ष्मी अपने भक्तों के चेहरे में मुस्कान और आंखों में चमक ला रही है। जी हां यह कोई अद्भुत चमत्कार से कम नही है। और न ही देश के किसी कोने में ऐसा नजारा देखने को मिलेगा क्योंकि धन की देवी मां वैभव लक्ष्मी के मंदिर को नोटों से सजाया गया है।

 



 

 

 

 

जिसमें 17 लाख 50 हजार रुपये मंदिर के चप्पे चप्पे पर लगाए गए हैं। जिसमें दस रुपये से लेकर दो हजार तक के नोट शामिल हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

 

 

 

तो आपको बताते है कि हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दीपावली पर घरों में लक्ष्मी गणेश को विराजमान किया जाता हैं और पूजा अर्चना के दौरान रोशनी की जाती है इसीलिए धन की वर्षा करने वाली महादेवी मां वैभव लक्ष्मी के प्रांगण को नोटो से सजाकर एक आकर्षण का केंद्र बनाया जाता है।

 

 

 

 

पिछले 12 वर्षो से चल रही मंदिर को सजाने की परंपरा

मंदिर के इतिहास की बात करें तो कानपुर का यह मंदिर आनंदेश्वर धाम में स्थापित है। और मान्यता है कि सैकड़ों साल से इस मंदिर में भगवान शंकर और राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती रही हैं। महालक्ष्मी मंदिर के पुजारी  के अनुसार विगत 12 वर्षो से नोटों से मंदिर का श्रृंगार किया जाता है। उन्होंने बताया की भक्त माता को जो भेंट चढ़ाते है, उसी से माता रानी का श्रृंगार किया जाता हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!