Viral Video: मतदान खत्म होते ही आप उम्मीदवार ने उतार फेंका नेता का चोला, हॉट पैंट और क्रॉप टॉप पहनकर बोलीं- ‘लड़की आंख मारे’

भोपाल: विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान हो चुका है। मतदान के बाद अब दावों का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दल ये दावा कर रही है कि प्रदेश में उनकी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बन रही है। अब किसकी सरकार बनेगी ये तो 3 दिसंबर को ही पता चलेगा, लेकिन इससे पहले दमोह विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार चाहत पांडेय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चाहत पांडेय डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

 



वायरल वीडियो में चाहत पांडेय सारा अली खान की फिल्म सिंबा के गाने ‘लड़की आंख मारे’ के गाने पर डांस कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने नेता वाला ड्रेस हटा दिया है और हॉट पैंट और क्रॉप टॉप पहना हुआ है। चाहत पांडेय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चाहत पांडेय के इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

दमोह से चुनावी मैदान में

चाहत पांडेय को आम आदमी पार्टी ने दमोह विधानसभा सीट से टिकट दिया है। गमोह विधानसभा सीट से बीजेपी के सीनियर नेता जयंत मलैया चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने मौजूदा विधायक अजय टंडन को टिकट दिया है। अपने पक्ष में वोटिंग करने पहुंची चाहत पांडेय ने कहा था कि वह व्यवस्था परिवर्तन के लिए विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा था कि सत्ता परिवर्तन के लिए चुनाव मैदान में नहीं हैं।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

कौन हैं चाहत पांडेय

चाहत पांडेय मध्यप्रदेश के दमोह जिले की रहने वाली हैं। वह टीवी एक्ट्रेस के रूप में काम कर चुकी हैं। पढ़ाई खत्म करने के बाद चाहत पांडेय ने इंदार से एक्टिंग की पढ़ाई की। एक्टिंग की पढ़ाई करने के बाद वह काम की तलाश में मुंबई चली गईं। 2016 में उन्होंने टीवी सीरियल पवित्र बंधन में काम किया है। चाहत पांडेय कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। वह टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!