World Cup 2023 Most Runs: वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, जानिए किस स्थान पर हैं रोहित-विराट

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत की मेजबानी में खेला जा रहा है। इस बार विश्व कप में कुल 10 टीमें खेल रही है, जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स टीम शामिल हैं।

 



बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 में ज्यादातर मुकाबले हाई-स्कोरिंग नजर आए। इस टूर्नामेंट में जहां एक तरफ बल्लेबाजों को मैदान पर रनों की बरसात करते हुए देखा जा रहा हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गेंदबाज भी घातक गेंदबाजी कर महफिल लूट रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए कौन हैं वो पांच बल्लेबाज, जिन्होंने World Cup 2023 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

World Cup 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

1.क्विंटन डि कॉक (Quinton De Kock)

पहले नंबर पर है साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक का नाम, जिन्होंने इस विश्व कप में कुल 8 मैच खेलते हुए 550 रन बना लिए हैं। उनका इस दौरान उच्च स्कोर 174 रन का रहा। डि कॉक ने अब तक कुल 4 शतक जड़े हैं।

2. विराट कोहली (Virat Kohli)

दूसरे नंबर पर है टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम, जिन्होंने 8 मैच खेलते हुए अब तक कुल 543 रन बना लिए हैं। कोहली का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 103 का रहा। किंग कोहली ने इस विश्व कप में कुल 2 शतक और 6 अर्धशतक जमाए हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

3. रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra)

तीसरे नंबर पर है न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र का नाम, जिन्होंने इस विश्व कप में 8 मैच खेलते हुए 523 रन बनाए हैं। रचिन का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 123 रन का रहा। उन्होंने 3 शतक ऍर 2 अर्धशतक ठोके हैं।
4.डेविड वॉर्नर (David Warner)

चौथे नंबर पर है ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, जिन्होंने 8 मैच खेलते हुए 446 रन बना लिए हैं।
5.रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

पांचवें नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नाम, जिन्होंने 8 मैच खेलते हुए कुल 442 रन बना लिए हैं। रोहित ने इस दौरान केवल 1 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!