World Cup 2023: Team India का स्टार खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, इस गेंदबाज ने जमाया गोल्डन बॉल पर कब्जा, जानिए किसको मिला कौन सा अवॉर्ड

नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। फाइनल मैच में कंगारू टीम ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का स्वाद चखाया। ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। भले ही विश्व कप को ऑस्ट्रेलिया अपने नाम करने में सफल रहा, लेकिन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड पर भारतीय खिलाड़ी ने कब्जा जमाया।



कौन बना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड पर विराट कोहली ने कब्जा जमाया। कोहली का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से बेहद शानदार रहा। किंग कोहली ने 11 मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 765 रन कूटे। विराट ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली, जबकि फाइनल मैच में भी विराट ने अर्धशतक जमाया।

इसे भी पढ़े -  IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया, 38 साल पहले अंग्रजों ने वानखेड़े में दिया था सबसे बड़ा दर्द

765 runs, one wicket and countless records after! 👊

Virat Kohli emerges as the #CWC23 Player of the Tournament 🤩

Read more 👉 https://t.co/9kF4Wg0Q2h pic.twitter.com/5FxztMkGwK— ICC (@ICC) November 19, 2023

किसके हाथ लगी गोल्डन बॉल?
गोल्डन बॉल पर भी भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी का कब्जा रहा। शमी ने टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए। शमी का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जोरदार रहा और उन्होंने सात विकेट झटके।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS Final: Pat Cummins की शानदार कप्तानी, Travis Head का यादगार शतक; इन पांच कारणों के चलते Australia छठी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

इसे भी पढ़े -  IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया, 38 साल पहले अंग्रजों ने वानखेड़े में दिया था सबसे बड़ा दर्द

फाइनल में कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड ट्रेविस हेड के नाम रहा। हेड ने खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 120 गेंदों पर 137 रन की यादगार पारी खेली। हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ 191 रन की साझेदारी निभाई, जो इस मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा।

error: Content is protected !!