Amit Shah Called OP: विधायक ओपी चौधरी को अमित शाह का फोन पर अर्जेन्ट बुलावा.. कब रवाना होंगे दिल्ली…जानिए

रायगढ़: छत्तीसगढ़ में नतीजों की तस्वीर साफ़ होने के बाद एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक़ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने फोन कर दिल्ली तलब किया है। बताया जा रहा है कि नव निर्वाचित विधायक ओपी चौधरी कल यानी सोमवार सुबह विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

 



वहीं नतीजों के बाद अमित शाह के इस बुलावे को कई नजरिये से देखा जाने लगा है। कयास लगाए जा रहे है कि प्रदेश में नई सरकार की गठन को लेकर अमित शाह से उनकी चर्चा हो सकती है। वही प्रचार के दौरान जब शाह रायगढ़ पहुंचे थे तब उन्होंने ओपी को जीत दिलाने पर उन्हें ‘बड़ा आदमी’ बनाने की बात कही थी। सम्भावना जताया जा रही है कि शीर्ष नेतृत्व उन्हें भाजपानीत नई सरकार में किसी तरह की ‘बड़ी जिम्मेदारी’ सौंप सकता है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

प्रचंड मतों से जीते चौधरी
बता दे कि रायगढ़ से चुनावी मैदान में उतरे ओपी चौधरी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रकाश शक्राजीत नायक को करीब साढ़े 64 हजार वोटों से मात दी है। हालांकि पिछली बार खरसिया सीट से चुनाव लड़ने वाले ओपी को हार का सामना करना पड़ा था। तब उन्हें भूपेश सरकार के मंत्री उमेश पटेल ने पटखनी दी थी।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!