अमेरिका से लौटते ही आर्मी चीफ ने उठाया ऐसा कदम, पाक सेना में मच गई बगावत!

नई दिल्‍ली. पाकिस्तान की सेना अब एक नया सर्विस ड्रेस कोड बनाने जा रही है जिसमें उसके अधिकारी अब बंद जैकेट पैटर्न की बजाय कॉरपोरेट लुक में दिखाई देंगे. इस नई सर्विस ड्रेस में टाई और शर्ट पहनाई जाएगी.

 



 

 

 

माना जा रहा है कि अमेरिका के दौरे से लौटने के बाद पाकिस्तान सेना के जनरल असीम मुनीर ने इस नए ड्रेस कोड को तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसमें अधिकारियों को टाई और शर्ट पहन कर कॉरपोरेट लुक में रहने के लिए कहा गया है.
पाकिस्तान की सेना में इस नए ड्रेस कोड को लेकर दो गुट भी बन गए हैं, जिनमें से एक धड़ा नहीं चाहता कि नया ड्रेस कोड लागू किया जाए. इस धड़े का मानना है की सेना का काम लड़ने का और सीमा पर सुरक्षा करने का होता है ना कि कॉरपोरेट लोगों की तरह दिखकर ऑफिस में बैठने का. जबकि जनरल असीम मुनीर के धड़े का कहना है कि दुनिया में सेना की वर्दी को लेकर जगह-जगह नए प्रयोग होते हैं और उसके तहत पाकिस्तान सुना को भी नया प्रयोग करना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

 

क्‍यों हो रहा ड्रेस कोर्ड में बदलाव?
माना जा रहा है कि पाकिस्तान सेना के बड़े अधिकारी पाकिस्तान की विदेश नीति समेत अनेक महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेते हैं. लिहाजा जनरल असीम मुनीर चाहते हैं कि उनके अधिकारी विदेश में हो रही बैठकों के दौरान और बड़े अधिकारियों के साथ हो रही बैठकों के दौरान पूरी तरह से कॉरपोरेट लुक में नजर आए. अधिकारियों के बीच चल रहे विरोधाभास के दौरान नई ड्रेस कोड के तहत अनेक अधिकारियों को नई ड्रेस पहन कर देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि इस सर्विस ड्रेस को जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!