BIG NEWS : ग्लव्स की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार तड़के छत्रपति संभाजीनगर में एक ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वालुज एमआईडीसी (MIDC) क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में सुबह करीब 02:15 बजे आग लगी.

 



एक अग्निशमन अधिकारी मोहन मुंगसे ने कहा, “हमें सुबह 2:15 बजे एक कॉल मिली. जब हम घटना स्थल पर पहुंचे, तो पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी. स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि छह लोग अंदर फंसे हुए थे. हमारे अधिकारी अंदर गए और छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं.”

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : आबकारी विभाग के उप निरीक्षकों का हुआ तबादला, जारी हुई सूची...देखिए पूरी सूची...

#WATCH | Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: Fire breaks out in a factory in the Waluj MIDC area. Operations to douse the fire are underway. Further details awaited. pic.twitter.com/mY9ChJv8n8

— ANI (@ANI)

एएनआई को अधिकारी ने बताया कि ” आग बुझाने का काम फिलहाल जारी है.”

इससे पहले, स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि इमारत के अंदर कम से कम पांच कर्मचारी फंसे हुए थे. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बाद में आग की घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि की.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

मजदूरों ने बताया कि जब आग लगी तो फैक्ट्री बंद थी, अंदर कुछ मजदूर सो रहे थे. एक कर्मचारी ने एएनआई को बताया, “जब आग लगी तो इमारत के अंदर 10-15 कर्मचारी सो रहे थे. कुछ लोग भागने में सफल रहे, लेकिन कम से कम पांच अंदर फंस गए.”

इस बीच आग बुझाने का काम जारी है और आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जनता के जनादेश को स्वीकार करे कांग्रेस, संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना बंद करे : कवि शरण वर्मा

Related posts:

error: Content is protected !!