CG Constable Bharti 2024: छत्तीसगढ़ कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कल से होंगे शुरू, यहां पढ़ें एप्लीकेशन से जुड़ी डिटेल्स

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की ओर से राज्य के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया नए साल यानी 1 जनवरी 2024 को शुरू होने वाली है। जो भी उम्मीदवार कॉन्स्टेबल पद के लिए निर्धारित योग्यता रखते हैं और इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे कल से ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे।

 



एप्लीकेशन फॉर्म छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर भर सकेंगे। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 तय की गयी है।

कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों का मध्य प्रदेश या छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण किया हो। एससी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों ने कक्षा 8वीं और नक्सल प्रभावित या राहत शिविरों में रहने वाले अभ्यर्थियों ने 5वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

ऐसे कर सकेंगे आवेदन
सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 आवेदन पत्र भरने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर कल भर्ती से जुड़ा लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद मांगी गयी अन्य जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी है। अंत में उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अंत में अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये एवं एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 125 रुपये का भुगतान करना होगा।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!