CG : जानें कौन हैं किरण देव? जिन्हे भाजपा ने बनाया छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक किरण देव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। किरण देव हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे।

 



अब तक ऐसा रहा किरण देव का राजनीतिक सफर
जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले 2 नाबालिग बालक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई...

युवा मोर्चा से की राजनीति की शुरूआत
बता दें कि किरण देव वर्तमान में जगदलपुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। बीते चुनाव में ही उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल को 29834 वोट से चुनाव हराया हैं। 61 वर्षीय किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। वे जगदलपुर नगर निगम में महापौर भी रह चुके हैं। पेशे से अधिवक्ता किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीति की शुरूआत की है। वे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रहने के अलावा भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में चुनाव लड़ने से पहले बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कलेक्टर जयश्री जैन से की मुलाकात, नगर के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा...

पहली बार विधायक निर्वाचित हुए
भाजपा की टिकट पर बस्तर की जगदलपुर विधानसभा से किरण सिंह देव ने जीत हासिल की है। वे पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस के जतिन जायसवाल को 29834 वोटों से चुनाव हराया है। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है जो अनारक्षित है। यहां से भाजपा ने संतोष बाफना की जगह किरण सिंह देव को टिकट दिया है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। संतोष बाफना दो बार विधायक थे, पर 2018 के चुनाव में कांग्रेस के रेखचंद जैन ने बीजेपी के प्रत्याशी संतोष बाफना को हराया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhandih News : बम्हनीडीह की बरसों पुरानी मांग को मिली मंजूरी, हसदेव नदी पर बनेगा 991 मीटर लंबा पुल, ₹32.23 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति...

Related posts:

error: Content is protected !!