JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, इन तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक मदद… जानिए…

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आपदा मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

 



जिले की तहसील बलौदा के ग्राम खारी के दुर्गेश कुमार बिंझवार की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पत्नी श्रीमती सविता बिंझवार, तहसील जांजगीर के ग्राम गौद के गोकुल प्रसाद सूर्यवंशी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पत्नी श्रीमती त्रेवेनी सूर्यवंशी, ग्राम बिरगहनी के दिलीप पटवा की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती बुधिया बाई,

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

तहसील नवागढ़ के ग्राम महंत निवासी श्रीमती लछनबाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पुत्री श्रीमती अम्बे धीवर और तहसील मुख्यालय चांपा के ऋतुराज देवांगन की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता अनिल कुमार देवांगन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : कई टीआई के तबादले, कई थाना प्रभारी बदले गए, SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!