Farmer Problem : रबी फसल के लिए नहर में पानी देने के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे 9 गांव के किसान, सौंपा ज्ञापन

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह ब्लॉक के 9 गांव के किसान कलेक्टोरेट पहुंचे और रबी फसल के लिए नहर में पानी देने के लिए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है. किसानों का कहना है कि पिछले 2 बरसों से ग्रामीण नहर के पानी से वंचित हैं और इससे वे चिंतिंत हैं.



ग्रामीणों का यह भी कहना है कि चाम्पा शाखा से बिर्रा नहर से रबी फसल के लिए पानी की आपूर्ति की जाए. पिछले 2 बरसों से नहर के पानी से किसान वंचित हैं. उनका कहना है कि मरम्मत के नाम पर 2 साल से चाम्पा शाखा क्षेत्र में नहर से पानी नहीं दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG News: अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा! सर्वे में बड़ा खेल… सरकारी रिकॉर्ड में बताया इस चीज का फसल, अब कलेक्टर ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

रबी फसल के लिए पानी नहीं मिलने पर उन्हें पलायन करने की भी स्थिति निर्मित हो रही है. इस समस्या को लेकर किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है और रबी फसल के लिए पानी की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Training : आरसेटी के द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत महिलाओं एवं पुरुषों को राजमिस्त्री का दिया जा रहा है 30 दिवसीय प्रशिक्षण...

error: Content is protected !!