JanjgirChampa Training : आरसेटी के द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत महिलाओं एवं पुरुषों को राजमिस्त्री का दिया जा रहा है 30 दिवसीय प्रशिक्षण…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ( आरसेटी ) के द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत राजमिस्त्री का 30 दिवसीय प्रशिक्षण महिलाओं एवं पुरुषों को दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण खोखरा और बोकरामुड़ा गांव में दिया जा रहा है. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य को गति देना और दूसरी ओर युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है. प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं एवं पुरुष न केवल प्रधानमंत्री आवास योजना में काम कर सकेंगे और अच्छी आमदनी अर्जित कर सकेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

आरसेटी के डायरेक्टर लक्ष्मी नारायण सिंकू ने बताया दो जगह महिलाओं एवं पुरुषों को राजमिस्त्री की ट्रेनिंग दी जा रही है. सरकार द्वारा पलायन को रोकने प्रशिक्षण के माध्यम से आसानी से गांव में ही प्रशिक्षाणार्थी को काम मिल जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!