India’s Iron Dome: एक ही तीर से चार निशाना… तैयार हुआ इंडिया का अपना ‘आयरन डोम’, ऐसी तकनीक बनाने वाला पहला देश बना भारत

नई दिल्ली. एक ही तीर से चार निशाना वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी। इसी का एक जीता-जागता उदाहरण है, भारत का अपना ‘आयरन डोम’। जी हां भारत का अपना ‘आयरन डोम’ तैयार हो गया है। यह 25 किलोमीटर की सीमा में आने वाले किसी भी दुश्मन के विमान, मिसाइल, ड्रोन या हेलिकॉप्टर को एक ही मिसाइल सिस्टम खत्म कर देगी। भारत ऐसी तकनीक बनाने वाला पहला देश है, जो सिंगल मिसाइल यूनिट से दागी गईं चार मिसाइलों से चार टारगेट एकसाथ ध्वस्त किए जा सकते हैं।

 



ऐसी तकनीक बनाने वाला पहला देश बना भारत

बता दें कि भारत ऐसी तकनीक बनाने वाला पहला देश बन गया है। इस ‘आयरन डोम’ नामक मिसाइल यूनिट में चार एरियल टारगेट को ध्वस्त करने की क्षमता है। भारतीय सेना के आकाश मिसाइल सिस्टम ने हाल ही में चार टारगेट्स को निशाना बनाया है। बता दें कि आकाश मिसाइल सिस्टम की सिंगल यूनिट में चार मिसाइलें होती हैं, जो अलग-अलग टारगेट्स को ध्वस्त कर सकती हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

आयरन डोम’ की खासिय

भारतीय सेना और DRDO लगातार इसके एडवांस वर्जन की टेस्टिंग कर रहे हैं। फिलहाल ये क्षमता 25 किलोमीटर रेंज वाली आकाश मिसाइल सिस्टम में विकसित की गई है। बाद में इसके रेंज को और बढ़ाया जाएगा। यह मिसाइल सिस्टम टारगेट को हवा में ही ट्रैक करके उसे खत्म कर देता है। इस मिसाइल में स्वदेशी एक्टिव आरएफ सीकर (RF Sikar) लगा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

RF सीकर दुश्मन टारगेट को पहचानने की एक्यूरेसी को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें अत्यधिक ऊंचाई पर जाने के बाद तापमान नियंत्रण के यंत्र को अपग्रेड किया गया है। साथ ही ग्राउंड सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा राडार, EOTS और टेलीमेट्री स्टेशन, मिसाइल ट्रैजेक्टरी और फ्लाइट पैरामीटर्स को भी सुधारा गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!