Janjgir Judgement : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी को जांजगीर के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाई 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश जून ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रमोद केंवट को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही, 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है. आरोपी युवक, कोरबा जिले के सलोरा गांव का रहने वाला है.

 



लोक अभियोजक राजेश पांडेय ने बताया कि चाम्पा थाना क्षेत्र की पीड़िता घर में अकेली थी, तभी आरोपी घर पहुंचा और उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद आरोपी प्रमोद केंवट शादी से इंकार कर दिया था. इसके बाद मामले की रिपोर्ट लिखाई गई थी.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. मामला न्यायालय में चल रहा था, प्रकरण की सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश सुरेश जून ने आरोपी प्रमोद केंवट को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!