JanjgirChampa Accident : कार और माजदा वाहन में जोरदार टक्कर, कार का ड्राइव कर रही महिला स्टेयरिंग में फंसी रही, बिलासपुर रेफर, टक्कर के बाद दीवार में घुसा माजदा वाहन

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र में NH-49 पर कार और माजदा में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार महिला को गम्भीर चोट आई है और उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. महिला, कार की स्टेयरिंग में फंस गई थी. उसे निकालकर अस्पताल भेजा गया है. टक्कर के बाद माजदा वाहन भी सड़क किनारे उतरकर दीवार से टकरा गया, वहीं कार भी काफी क्षतिग्रस्त हुई है. दूसरी ओर, कार के पीछे जा रही स्कूटी सवार युवती को भी चोट आई है.



इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

अकलतरा से कार को ड्राइव करते महिला बिलासपुर की ओर जा रही थी और बिलासपुर की ओर से माजदा वाहन आ रहा था. NH-49 में दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद माजदा वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack Arrest : जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई...

error: Content is protected !!