JanjgirChampa News : शिवरीनारायण महानदी पुल पर मरम्मत का कार्य जारी, वाहनों को परिवर्तित, अब वाहनों का इस मार्ग से आवागमन… पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी निर्देशन में पुलिस अधीक्षक के प्रस्ताव पर शिवरीनारायण से गिधौरी जाने वाले महानदी पुल में मरम्मत का कार्य चल रहा है। महानदी पुल में भारी वाहनों का आवागमन, यातायात दबाव एवं जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने शिवरीनारायण से गिधौरी जाने वाले मार्ग को परिवर्तित किया है।

 



इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

इस दौरान उन्होंने से संबंधित विभाग को शिवरीनारायण एवं गिधौरी के तरफ के चारपहिया वाहन को बिर्रा पुल के तरफ से परिवर्तन, शिवरीनारायण एवं बलौदा बाजार तरफ आने वाले वाहन को परिवर्तित मार्ग बिर्रा पुल से आवागमन किये जाने के निर्देश दिए है।

इसके अलावा मार्ग परिवर्तन की सूचना हेतु फ्लेक्स एवं बोर्ड लगाये जाने, परिवर्तित स्थल पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाये जाने, लाल झण्डा एवं रेडियम जैकेट पहनकर ड्यूटी कराये जाने, पुल पर सुरक्षा रैलिंग, साईन बोर्ड, सुरक्षा सूचक बैनर, एवं पर्याप्त स्टापर रखे जाने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!