JanjgirChampa News : दलहा पहाड़ पर भगवान हनुमान जी की मूर्ति फिर विराजित की गई, बदमाशों ने तोड़फोड़ कर मूर्ति खंडित की थी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव के पहाड़ पर विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान हनुमान जी की मूर्ति विराजित की गई है. इस दौरान बजरंग दल के सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया.

 



आपको बता दें कि 15 जुलाई को पोड़ीदल्हा के पहाड़ में बजरंग दल द्वारा पूजा-अर्चना के बाद हनुमान जी की मूर्ति विराजित की गई थी, जिसे 21-22 नवंबर के दरमियान बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी. इसे लेकर लोग आक्रोशित भी थे और बजरंग दल के सदस्यों ने थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 ( A ), 427 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है, लेकिन अब तक बदमाशों का कोई सुराग पुलिस नहीं जुटा पाई है. इधर, बजरंग दल के सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर फिर से हनुमान जी की मूर्ति विराजित की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!