JanjgirChampa Suicide : अधेड़ ने की खुदकुशी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच, शव का कराया गया पोस्टमार्टम

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव में अधेड़ व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, गोधना गांव का 50 वर्षीय राजकुमार कश्यप अकेले रहता था और शराब पीने का आदी था. साथ ही, एक्सीडेन्ट से पैर फैक्चर होने के बाद चल नहीं पाता था. इससे वह परेशान रहता था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

इस बीच राजकुमार कश्यप ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम कराया गया. परिजन से प्राथमिक बयान में राजकुमार कश्यप के शराब पीने के आदी होने और पैर फैक्चर होने के बाद बीमारी बढ़ने से परेशान होने की बात सामने आई है. मामले में पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!