चार द‍िन…2 बैंक का लाइसेंस रद्द, RBI के आदेश के बाद पैसे नहीं न‍िकाल सकेंगे ग्राहक

Rbi Cancels Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपर्याप्त पूंजी और न‍ियमों का पालन नहीं करने पर एक और बैंक का लाइसेंस रद्द कर द‍िया है. आरबीआई ने इस बार यूपी को-ऑपरेटिव बैंक, सीतापुर का लाइसेंस रद्द किया है. इससे पहले 4 द‍िसंबर को आरबीआई की तरफ से कोल्हापुर के इचलकरंजी स्थित शंकरराव पुजारी नूतन नगरी सहकारी बैंक (Shankarrao Pujari Nutan Nagari Sahakari Bank Limited) का लाइसेंस कैंसल क‍िया गया था. आरबीआई ने इस बारे में 7 द‍िसंबर को एक प्रेस के जर‍िये जानकारी दी. बैंक की तरफ से 7 दिसंबर, 2023 से बैंकिंग कारोबार करना बंद कर द‍िया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

 

 

 

5 लाख रुपये तक की राश‍ि म‍िल सकेगी

रिजर्व बैंक के आदेश के बाद जमाकर्ताओं को 5 लाख रुपये तक की राश‍ि म‍िल सकेगी. यह पैसा DICGC कवर के अधीन द‍िया जाएगा. इसके तहत 98.32 परसेंट जमाकर्ताओं को अपना पूरा पैसा म‍िल जाएगा. आरबीआइर् की तरफ से खराब वित्तीय हालत को देखते हुए यह फैसला क‍िया गया. आरबीआई ने उत्तर प्रदेश के सहकारी आयुक्त और रजिस्ट्रार से बैंक को बंद करने और बैंक के लिए एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी क‍िया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

 

आरबीआई ने कहा कि यह कार्रवाई अपर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाओं के कारण है. साथ ही कहा कि बैंक का बने रहना उसके जमाकर्ताओं के हितों को नुकसान पहुंचा सकता है. आरबीआई ने यह भी कहा क‍ि बैंक वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने मौजूदा जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान करने में असमर्थ होगा. यदि बैंक को अपने बैंकिंग कारोबार को आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई तो सार्वजनिक हित पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!