Lucky Plants For Home: घर में जरूर लगाएं ये भाग्यशाली पौधे, खुशियों से भर जाएगी जिंदगी, आर्थिक तंगी भी होगी दूर

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का विशेष महत्व होता है। ये न सिर्फ वातावरण के लिए बल्कि घर में भी सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी खास महत्व रखते हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर एक चीज की अपनी एक ऊर्जा होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ पेड़-पौधों का होना बेहद शुब माना गया है, जिससे घर में पौधे रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।



घर में वास्तु के अनुसार जरूर लगाएं ये पौधे

तुलसी का पौधा

तुलसी का न सिर्फ धार्मिक बल्कि औषधिय महत्व भी है। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो प्रायः सभी घरों में पाया जाता है। ऐसे में अगर आपके घर यदि तुलसी का पौधा नहीं है तो आज ही लगा लें। इससे घर में सौभाग्य आएगा और धन संबंधी समस्या दूर होंगी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए तुलसी का पौधा लगाना लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : शिवरीनारायण मण्डल मे विकसित भारत जी राम जी जनजागरण कार्यशाला सम्पन्न

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है। वास्तु के अनुसार यह पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

नीम का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नीम का पौधा घर में लगाने से सुख-शांति का वास होता है। घर में नीम का पौधा होने से सकारात्मक और स्वस्थ वातावरण बनता है। लेकिन ध्यान रहे कि ये आपकी घर के उत्तर-पश्चिम कोने में लगा हो।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

एलोवेरा

घर में एलोवेरा का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। वास्तु के अनुसार अपने घर में उत्तर या पूर्व दिशा में एक छोटा सा एलोवेरा का पौधा रखने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

स्नेक प्लांट

जीवन से सभी समस्याएं और कष्टों को दूर करने के लिए घर में स्नेक प्लांट जरूर लगाएं। यह घर के हवा को शुद्ध बनाता है। साथ ही वास्तु दोष दूर करके पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है।

इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

error: Content is protected !!