Maxwell in IPL : कब तक IPL खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया के खिला​ड़ी मैक्सवेल? खुद ने बताई समय सीमा

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के स्टार हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि जब तक वह चल पा रहे हैं, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में खेलते रहेंगे। 35 वर्ष के मैक्सवेल हाल ही में आस्ट्रेलिया की विश्व कप जीत के नायकों में से एक रहे हैं। वह अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये खेलेंगे।

 



मैक्सवेल ने कहा IPL शायद आखिरी टूर्नामेंट होगा जो मैं खेलता रहूंगा। जब तक मैं चल सकता हूं , आईपीएल खेलता रहूंगा। उन्होंने कहा, मेरे पूरे कैरियर में आईपीएल का काफी योगदान रहा है। जिन लोगों से मैं मिला हूं या जिन कोचों के मार्गदर्शन में खेला है। जिन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेला हूं। इससे मुझे बहुत फायदा मिला है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

उन्होंने कहा आपको एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के साथ दो महीने खेलने का मौका मिल रहा है। दूसरे मैच देखते समय उनसे बात कर पा रहे हैं। इससे ज्यादा सीखने का मौका क्या हो सकता है। मैक्सवेल का मानना है कि अगले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को आईपीएल खेलना चाहिये।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

उन्होंने कहा उम्मीद है कि कई आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे। यहां वेस्टइंडीज के समान हालात होंगे और गेंद स्पिन लेगी। मैक्सवेल बिग बैश लीग के पहले मैच में ब्रिसबेन हीट्स के खिलाफ मेलबर्न स्टार्स के कप्तान होंगे।

error: Content is protected !!