Mobile Number Suspended: क्या आपका भी मोबाइल नंबर हो गया है सस्पेंड..? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

सरकार ने हाल ही में बड़ा एक्शन लेते हुए 70 लाख मोबाइल नंबर को सस्पेंड कर दिया है। इसका मतलब है कि इन मोबाइल नंबर का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अगर आपके या आपके परिजनों के साथ भी ऐसा हुआ है तो इसके पीछे की वजह जरूर जान लें। इस मामले को लेकर वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इंटरनेट के समय में डिजिटल पेमेंट को लेकर हो रही धोखाधड़ी को देखते हुए ऐसा किया गया है।

 



किस वजह से सस्पेंड हुआ मोबाइल नंबर

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से 1 करोड़ रुपए के विकास कार्य की मिली स्वीकृति, विकास को मिली नई रफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, सस्पेंड किए गए ये वे मोबाइल नंबर थे जो किसी तरह के संदिग्ध लेन-देन से जुड़े थे। डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंकों को भी निर्देश दिए गए हैं। एक बैठक में वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने बैंकों को उनकी प्रक्रियाओं और प्रणालियों को पहले से मजबूत बनाने को कहा गया है। आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AEPS) धोखाधड़ी के संबंध में जोशी ने कहा कि राज्यों को इस मुद्दे पर गौर करने और डेटा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इतना ही नहीं व्यापारियों के KYC मानकीकरण के संबंध में भी चर्चा की गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

वित्तीय सेवा सचिव ने कहा कि भोले-भाले ग्राहकों को ठगे जाने से बचाने के लिए समाज में साइबर धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। बता दें कि हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी साइबर धोखाधड़ी को लेकर समाज को जागरुक करने की बात पर जोर दिया था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!