Personality Test: मोबाइल चलाने के तरीके से पता लगा सकते है सामने वाले का व्यक्तित्व, ऐसे पता करें कैसे व्यक्ति है आप

हर व्यक्ति की अपनी-अपनी आदतें होती है। जिसे देख आप इनके बारे में बिना कुछ जाने ही उनकी पर्सनालिटी के बारे में पता लगा सकते है। बात करने, चलने और बैठने के तरीके के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन आज हम आपको बताते है कि कैसे आप किसी व्यक्ति के मोबाइल चलाने के तरीके से उसके बारे में जान सकते है।



अंगूठे से चलाना

कुछ लोग अपने मोबाइल को एक हाथ से चलाते हैं। उनके हाथ में मोबाइल रहता है और वह उसे अंगूठे से चलाते रहते हैं। इस तरह के लोग निश्चिंत, आत्मविश्वासी और खुश व्यक्तित्व के होते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी से शिकायतें नहीं होती है। इन्हें जो मिलता है यह उसे स्वीकार कर खुश रहने में विश्वास रखते हैं। प्यार और रोमांस के मामले में यह धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं। इन्हें सतर्क रहना पसंद होता है।

इसे भी पढ़े -  ज्यादा प्रोटीन खाने से सेहत नहीं बनती, किडनी खराब होती है! जानिए दिनभर में कितना प्रोटीन लेना है सही

अंगूठे और हाथ में मोबाइल

कुछ लोग अपने एक हाथ से मोबाइल को पकड़ते हैं और दूसरे हाथ के अंगूठे से उसे चलाने का काम करते हैं। इस तरह के लोग सहज और व्यवहारिक प्रवृत्ति के होते हैं और काफी बुद्धिमान भी रहते हैं। यह दूसरों के चरित्र को आसानी से डिकोड कर लेते हैं। कई मौके पर यह जोखिम उठाते हैं। इन्हें सतर्क रहना और धोखाधड़ी से बचना सही लगता है।

सोनी अंगूठों का इस्तेमाल

कुछ लोग मोबाइल अपने दोनों हाथों से पकड़ते हैं और दोनों हाथों के अंगूठे के इस्तेमाल से इसे चलाते हैं। यह लोग अपने सामने आने वाली हर परिस्थिति का सामना करने के लिए बिल्कुल तैयार रहते हैं। अगर किसी तरह की परेशानी आती है तो यह आसानी से उसका समाधान निकाल लेते हैं। इन लोगों को मनोरंजन पसंद होता है और यह ऊर्जा से भरे हुए रहते हैं।

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

उंगली से मोबाइल

कुछ लोग अपने एक हाथ में मोबाइल को पकड़ते हैं और दूसरे हाथ की उंगली से उसे चलाते हैं। यह लोग कल्पनाशील होने के साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। प्रेम संबंधों के मामले में यह शर्मीले होते हैं और चाहते हैं कि सामने वाला आगे रहकर इनसे बात करे। इनका स्वभाव थोड़ा अलग और आकर्षक होता है।

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

error: Content is protected !!