Arrest : नाबालिग लड़की का फोटो-वीडियो वायरल करने और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने नाबालिग लड़की का फोटो-वीडियो वायरल करने और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



बिर्रा पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि नाबालिग लड़की के फोटो-वीडियो को आरोपी शांति लाल कटकवार, सोशल मीडिया में वायरल कर रहा है और फेसबुक में नाबालिग लड़की की फर्जी आईडी बनाकर उसके फोटो-वीडियो में अश्लील शब्द लिख कर अपलोड किया है.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

साथ ही, आरोपी शांति लाल कटकवार द्वारा नाबालिग लड़की को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी शांति लाल कटकवार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

पुलिस ने आरोपी शांति लाल कटकवार को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ IPC की धारा 509 (ख), पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!