Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: ‘दोनों शूटर्स की हुई पहचान, दोनों के सिर पर लाखों का इनाम

जयपुर. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत पर राजस्थान में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को राजपूत समुदाय ने राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश तक में आगजनी और विरोध प्रदर्शन किए। बता दें कि मंगलवार को तीन बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और उनके सुरक्षा गार्ड पर गोलियां चलाई थी। इस घटना में दो मुख्य आरोपी की पुलिस ने पहचान कर ली है।

 



पुलिस ने की दो आरोपियों की पहचान
इस मामले पर डीजीपी उमेश मिश्रा ने एसआईटी का गठन किया। पुलिस ने दो आरोपियों रोहित राठौड़ मकराना (Rohit Rathore Makrana) और नितिन फौजी (Nitin Fauji) की पहचान कर ली है। दोनों की गिरफ्तारी पर 5-5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई। पुलिस ने दोनों की तस्वरें भी साझा की है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी हुई जारी
मंगलवार दोपहर स्कूटी पर तीन बदमाश सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने जयपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। दो मुख्य आरोपयों ने सुखदेव सिंह से तकरीबन 10 मिनट तक बातचीत की। बातचीत के बाद दोनों बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चला दी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी जारी की गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

गोली लगने के बाद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

error: Content is protected !!