डॉक्टरों ने कर दिया था मृत घोषित, 24 मिनट बाद जिंदा हो गई मह‍िला, जानें हैरान करने वाला पूरा मामला!

हम सबने यही सुना है कि मरने के बाद कोई जिंदा नहीं लौटता. अमेरिका में एक महिला ने मरने के बाद जिंदा होकर इस कथन को गलत साबित कर दिया है. दिलचस्प और हैरान करने वाली बात तो यह है कि महिला अब मौत के बाद के अनुभव को खुद बयान भी कर रही है.

 



 

 

 

दावा है कि महिला की दिल की धड़कन बंद हो जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था लेकिन अपनी मौत के 24 मिनट बाद उसने फिर से जिंदा होकर सबको चौंका दिया है.

 

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेन कैनाडे नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया साइट रेडिट पर अपनी कहानी शेयर की है. महिला ने कहा कि पिछले फरवरी में मुझे घर पर अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ था. मेरे पति ने 911 पर कॉल किया और सीपीआर देना शुरू किया. डॉक्टर आए और मुझे मृत घोषित कर दिया लेकिन करीब 24 मिनट के बाद मैं फिर जिंदा हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

चार मिनट तक पति ने दिया सीपीआर

महिला ने बताया कि उस वक्त मेरे साथ क्या-क्या हुआ, मुझे सब कुछ साफ और अच्छे तरीके से याद है. कार्डियक अरेस्ट के बाद मेरे पति ने 4 मिनट तक मुझे सीपीआर दिया. मेरे आसपास अफरा- तफरी मची हुई थी. आनन-फानन में मुझे अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान मैं कोमा में चली गई थी. 2 दिन तक कोमा में रही. जब मैं उठी तो बहुत उलझन में थी. कई दिनों तक मुझे पुरानी चीजें याद नहीं थीं. आईसीयू में मेरे साथ क्या-क्या हुआ कुछ नहीं पता.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

दिलचस्प है पूरा मामला

महिला ने बताया कि उसे मरने के बाद भी सब कुछ दिख रहा था. उसमें अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर्स भी शामिल थे जिनको उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था. न्यूयॉर्क पोस्ट ने कहा कि कैनाडे का मामला दिलचस्प इसलिए है क्योंकि इस तरह के मामले में अधिकांश लोग लंबे समय तक जीवित नहीं रहते हैं. 1982 और 2018 के बीच दर्ज किए गए 65 मामलों में से केवल 18 लोग ही पूरी तरह ठीक हो पाए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!