महंत बालकनाथ ने किस क्लास तक की है पढ़ाई? राजस्थान मुख्यमंत्री रेस में है इनका नाम. जानिए..

मध्य प्रदेश: छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा 2023 चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत अपने नाम दर्ज की है। राजस्थान में बीजेपी को कुल 199 सीट में से 115 सीटों पर जीत मिली है तो कांग्रेस को 69 सीट पर जीत मिली है। वहीं, बीएसपी ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बीच राजस्थान में सीएम पद उम्मीदवार को लेकर चर्चा जोरों-शोरों पर है। राजस्थान सीएम पद की रेस में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, सीपी जोशी और महंत बालक नाथ नाम आगे चल रहे हैं।

 



 

 

 

कहे जाते हैं राजस्थान का योगी
इन सभी नामों के बीच महंत बालकनाथ के नाम की चर्चा ने देश में सनसनी मचा रखी है। जानकारी दें कि महंत बालकनाथ की उत्तर प्रदेश के सीएम योगी से की जाती है। बाबा बालकनाथ के तेवर भी योगी जैसे हैं इसलिए लोग उन्हें राजस्थान का योगी कहते हैं। ऐसे में लोग उनकी शिक्षा व परिवार आदि के बारे में जानने को लेकर उत्सुक हैं तो आइए जानते हैं इसका जवाब….

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

 

 

 

अलवर जिले में हुआ था जन्म
महंत बालकनाथ का जन्म 16 अप्रैल 1984 को अलवर जिले के बहरोड़ तहसील के एक गांव कोहराना में हुआ था। इनके पिता का नाम सुभाष यादव है, जो पेशे से किसान थे। सुभाष यादव एक धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, वे नीमराना के बाबा केदारनाथ की सेवा करते थे। अपने पिता की तरह महंत बालकनाथ में भी धार्मिक प्रवृत्ति बचपन से ही थी, इसलिए उन्होंने साढ़े 6 वर्ष की अल्प आयु में ही संन्यास ले लिया था। महंत बालक नाथ वर्तमान समय में अलवर के सांसद है और बाबा मस्तनाथ आश्रम के महंत हैं। अगर इनकी शिक्षा की बात करें तो बाबा बालकनाथ ने अपने चुनावी हलफनामे में खुद को 12वीं पास बताया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

 

 

 

 

कांग्रेस उम्मीदवार को दी करारी शिकस्त
इसके अलावा इस बार बाबा बालकनाथ अलवर की तिजारा से विधानसभा चुनाव भी लड़ रहे थे, जिसमें बाबा ने कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान खान को 6173 मतों से हराया है। बालक नाथ ने हलफनामे ये भी बताया है कि उनके पास 13,79,558 रुपये हैं, और उनपर एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!