Big News : चाय वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध नरेंद्र नयन शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, CM के दावेदारों में रेणुका सिंह का है प्रमुखता से नाम

जांजगीर-चाम्पा. केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह, बिर्रा पहुंची और चाय वाले बाबा के नाम से चर्चित नरेंद्र नयन शास्त्री से आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना भी की. बिर्रा में भागवत कथा भी आयोजित है, जहां रेणुका सिंह ने कथा सुनी और व्यासपीठ पर मत्था टेका. वे यहां 7 से 8 घण्टे तक मौजूद थीं. इस दौरान भाजपा के कई नेता मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

आपको बता दें, छ्ग में भाजपा सरकार बनने के बाद CM के प्रमुख दावेदार के रूप में रेणुका सिंह का नाम चर्चा में है. ऐसे में बिर्रा में उनके आगमन के बड़े मायने है, क्योंकि चाय वाले बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री से उन्होंने आशीर्वाद लिया है. पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री के प्रति लोगों में काफी श्रद्धा और आस्था है और यह भी चर्चा में है कि उनके आशीर्वाद की बड़ी महत्ता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!