Toilet Cleaning Tips: घर में फैली रहती है टॉयलेट की बदबू, इन घरेलू टिप्स को अपनाकर इसे बनाएं खुशबूदार व साफ. पढ़िए..

अगर आपका टॉयलेट गंदा रहता है या उसमें हाइजीन नहीं मेंटेन हो पाती तो ये आपके और पूरे परिवार के लिए खतरे की घंटी हो सकती है. टॉयलेट के साफ नहीं रहने से कई बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है.

 



 

 

 

टॉयलेट की रेगुलर साफ-सफाई घर में आसानी से की जा सकती है. टॉयलेट को साफ और बदबू रहित रखना बेहद आसान है. हम आपको कुछ टॉयलेट क्लीनिंग हैक्स बता रहे हैं, जिसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं.

 

 

 

 

विनेगर से साफ करें पॉट

 

आमतौर पर टॉयलेट की पॉट गंदी हो जाती है, जिसके बाद उसके दाग रह जाते हैं. लंबे समय तक दाग रहने के बाद उसे साफ करने में काफी परेशानी आती है. ऐसे दाग-धब्बों को साफ करने के लिए सिरका यानि की विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है. सफेद सिरके को टॉयलेट पेपर में लगा कर साफ करने से पॉट पर लगे सारे दाग साफ हो जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

 

कॉफी के इस्तेमाल से बदबू साफ

 

आमतौर पर देखा जाता है कि टॉयलेट से बदबू आती है. बदबू आने पर पूरे घर में गंध फैल जाती है. ऐसा होने पर कॉफी के इस्तेमाल से टॉयलेट को फ्रेश रख सकते हैं. इस हैक को इस्तेमाल करने के लिए रात में दो स्पून कॉफी को गरम पानी में मिलाकर टॉयलेट में रख दें. सुबह आपकी टॉयलेट से सारी स्मेल गायब रहेगी.

 

 

 

गर्म पानी का उपयोग

 

गर्म पानी के उपयोग से आप अपने टॉयलेट को साफ रख सकते हैं. हफ्ते में एक बार टॉयलेट सीट के अंदर गर्म पानी जरूर डालें. इससे आपके टॉयलेट में छिपे किटाणू तो मरेंगे ही और साथ ही गंदी बदबू भी जरूर दूर होगी.

 

 

 

 

बेबी ऑयल से सफाई

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

बेबी ऑयल आमतौर पर हर घर में मिल जाएगी. इसका इस्तेमाल बच्चों की त्वचा को मुलायम रखने के लिए होता है. इस बेबी ऑयल को टॉयलेट पेपर या किसी पतले कपड़े पर गिराकर उससे टॉयलेट सीट पोंछने से बदबू खत्म होती है और सीट अधिक चमकदार होती है.

 

 

 

नेल पॉलिश

 

नेल पॉलिश के इस्तेमाल से आप जंग लगने से रोक सकते हैं. टॉयलेट में लगी सीट के स्क्रू और हार्डवेयर को जंग रहित रखने के लिए उसके ऊपर नेल पॉलिश की एक कोट लगा दे. नेल पॉलिश की कोट लगाकर इसे सूखने दें. इसके बाद जंग नहीं लगेगी.

 

 

 

हाईड्रोडन पेरोक्साइड

 

अपने टॉयलेट को किटाणु रहित बनाने के लिए आप हाईड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह किटाणु नाशक केमिकल असरदार काम करता है. इस टॉलयेट सीट के साथ ही चारों तरफ डालें और करीब आधे घंटे के बाद फ्लश करें.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

टॉयलेट हमेशा दिखेगा चमकदार

 

ऐसे ही कुछ आसान हैक्स का इस्तेमाल करते हुए आप अपने टॉलयेट को साफ रख सकते हैं. इससे आपका टॉयलेट हमेशा चमकदार और बदबू रहित रहेगा.

error: Content is protected !!