Tom Wilkinson Death: टॉम विल्किंसन के निधन से शोक में डूबा हॉलीवुड, Aneurin Barnard ने कहा- ‘मैं बहुत दुखी हूं

साल के अंत में फिल्मी दुनिया से एक बुरी सामने आ रही है। चार दशक से सिनेमा पर राज करने वाले अभिनेता थॉमस जेफ्री विल्किंसन उर्फ टॉम विल्किंसन (Tom Wilkinson) अब नहीं रहे। बाफ्ता और गोल्डन ग्लोब जैसे अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके टॉम ने 30 दिसंबर 2023 को 75 साल की उम्र में हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 



टॉम विल्किंसन का अचानक निधन
फैमिली के एजेंट द्वारा जारी स्टेटमेंट के जरिए टॉम विल्किंसन के निधन की जानकारी दी है। स्टेटमेंट में कहा गया, “बड़े दुख के साथ टॉम विल्किंसन का परिवार यह घोषणा कर रहा है कि 30 दिसंबर को घर पर उनका अचानक निधन हो गया। उनकी पत्नी और परिवार उनके साथ थे।” हालांकि, टॉम के निधन के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

टॉम विल्किंसन के निधन से सदमे में हॉलीवुड
टॉम के निधन से हॉलीवुड को गहरा झटका लगा है। कई हॉलीवुड सेलेब्स ने टॉम के निधन पर दुख जताया है। डेड इन ए वीक में टॉम के साथ काम कर चुके एन्यूरिन बरनार्ड (Aneurin Barnard) ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “टॉम विल्किंसन के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। उन्हें जानने और उनके साथ काम करते हुए मैंने बहुत अच्छा समय बिताया। हमारे शानदार लीजेंड्स में से एक, जिसे हम अलविदा कहते हैं। अभी के लिए अलविदा टॉम।”

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

एन्यूरिन के अलावा रिचर्ड रोपर, फिल्ममेकर स्कॉट डेरिकसन और गैरेट हेडलंड समेत कई सितारों ने शोक जताया है। गैरेट ने लिखा, “सबसे प्रिय टॉम विल्किंसन। दुखद दिन। बुरी खबर। मैं चाहता हूं कि हर कलाकार और इंसान को उसके दिल, आत्मा, करुणा और हास्य की गहराई का अनुभव मिले, जैसा कि मुझे हुआ। बर्डन में टॉम के साथ काम करना एक सम्मान की बात थी।”

टॉम विल्किंसन बनने वाले थे वकील
100 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके टॉम विल्किंसन एक्टिंग फील्ड में आने से पहले वकालत की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ केन्ट से लॉ की पढ़ाई की, लेकिन वकील बनने की बजाय टॉम ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

टॉम विल्किंसन की फिल्में
ब्रिटिश एक्टर टॉम विल्किंसन ने अपने करियर की शुरुआत Smuga cienia से की थी। उन्हें पहली बार पहचान फिल्म पार्कर से मिली। वह पेपर मास्क, प्रीस्ट, इन द नेम ऑफ द फादर, ए बिजनेस अफेयर, द घोस्ट एंड द डार्कनेस, इन द बेडरूम, ब्लैक नाइट, बैटमैन बिगिन्स, गुड पीपल, लिटिल ब्वॉय, डेनियल, द हैप्पी प्रिंस और द चॉइस जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार उन्हे टीवी सीरीज द फुल मोन्टी (2023) में देखा गया था।

टॉम विल्किंसन अवॉर्ड्स
टॉम ने अपने उम्दा अभिनय से कई नामी अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। उन्होंने द फुल मोन्टी के लिए बाफ्ता अवॉर्ड, इन द बेडरूम और माइकेल क्लैटन के लिए दो बार ऑस्कर में नॉमिनेशन, गोल्डन ग्लोब और एमी अवॉर्ड्स जीत चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

बात करें पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने एक्ट्रेस डायना हार्डकैसल से शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं।

error: Content is protected !!