पठान, डंकी, टाइगर 3 और लियो जो ना कर पाई वो सालार ने किया हासिल, अपने नाम किया ये खिताब

नई दिल्ली. होम्बले फिल्म्स की अगली बड़ी फिल्म सालार पार्ट 1: सीजफायर, जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं, जिसे प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है, वो बहुत जल्दी रिलीज होने वाली है. जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, तब से ही यह टाउन की बात बन गई है, और फैंस और ऑडियंस ने बाहुबली स्टार प्रभास और केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील के ऐक्सप्लोसिव कॉम्बिनेशन को देखने के लिए उत्साहित हो गया हैं. मासेस का उत्साह “बुक माय शो” की अग्रणी पोर्टल तक पहुंच गया है, जहां फिल्म ने एक मिलियन लाइक्स को पार कर लिया है, वहीं यह इस साल की सबसे ज्यादा लाइक्ड फिल्म बन गई है. अब तक, कोई और फिल्म बुक माय शो पर एक मिलियन लाइक्स तक पहुंचने में सफल नहीं हुई है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को वेदांता पावर प्लांट के द्वारा दिया जा रहा मुआवजा, प्रभावित परिवारों तक पहुंचे रहे कंपनी प्रतिनिधि, दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना, प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24x7 हेल्पलाइन प्रारम्भ

फिल्म की एडवांस बुकिंग हर टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर ओपन कर दी गई है और एडवांस बुकिंग काफी तेजी से शुरू हो रही है. जहां 40 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं. इसके चलते उम्मीद है कि फिल्म को रिलीज के दिन, 22 दिसंबर, 2023 को शानदार ओपनिंग मिलेगी. एक्शन से भरपूर फिल्म 2 घंटे और 55 मिनट की है, और सेंसर बोर्ड ने इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नकली खाद व कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 3 विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 17 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी, 48 उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया जा चुका है निरीक्षण...

फिल्म में कई रक्तपात से भरे कॉम्बैट सीन्स, हिंसा, और वॉर सीन्स हैं. ‘ए’ सर्टिफिकेट की खबर फिल्म के जबरदस्त पैमाने को दर्शाने का सबूत है. होम्बले फिल्म्स, सालार: भाग 1: सीजफायर में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू होंगे. प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है.

error: Content is protected !!