Sakti Gambler : खेत से जुआ खेलने वाले 7 जुआरी गिरफ्तार, 29 सौ रुपये जब्त

सक्ती. पुलिस ने सक्ती के पुरेन्हापारा खेत से जुआ खेलने वाले 7 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में 7 जुआरी सोनू कसेर, जितेंद्र कुमार यादव, रसिया सिंह कंवर, ओमप्रकाश निर्मलकर, विक्की बरेठ, नरेश केंवट के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 3 (2) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने सभी जुआरियों के पास से 29 सौ रुपये को जब्त किया है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara School Bus Fire : निजी स्कूल की बस में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, पास में खड़ी थी अन्य बस, बड़ी आगजनी की घटना टली...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख़बिर से सूचना मिली कि सक्ती के पुरेन्हापारा खेत में जुआरियों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. फिर मौके पर दबिश देकर पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!