Akaltara News : नरियरा स्कूल में स्वामी विवेकानन्द जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया

जांजगीर-चाम्पा. शासकीय कन्या हाईस्कूल नरियरा विकासखंड अकलतरा में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष पर आज नरियरा कन्या हाई स्कूल में दिन की शुरुआत युवा दिवस पर शपथ ग्रहण के साथ हुई. उसके बाद स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित विभिन्न घटनाओं की जानकारी शिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रदान की गई.

 



व्याख्याता दिनेंद्र कुमार मानसर द्वारा विवेकानंद जी के शिकागो सम्मेलन की विस्तृत जानकारी बच्चों को प्रदान की और उनसे प्रेरणा लेकर जीवन में सदैव ऐसे ही कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया व्याख्याता श्रीमती प्रतीक्षा सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर आधारित प्रश्न पूछे गए और सबसे अधिक उत्तर देने वाली छात्रों को पुरस्कृत किया गया. इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री पंचराम पटेल व्याख्याता श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, डीके मानसर श्रीमती किरण गुलहरे, प्रशांत कुमार पटेल, सी पी कौशिक श्रीमती विजयलक्ष्मी पांडेय, शुभकरण सिंह राज, श्रीमती कल्पना चंदेल, राम कुमार निर्मलकर चंद्रशेखर साहू एवं समस्त छात्राएं उपस्थित थी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!