Bharat Jodo Nyay Yatra: छत्तीसगढ़ के इन 7 जिलों से गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, नियुक्त किए गए प्रदेश संयोजक व जिला पर्यवेक्षक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 7 जिलों से गुजरेगी। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। ये यात्रा रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर से गुजरेगी। यात्रा के लिए प्रदेश संयोजक व जिला पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं, जो यात्रा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 



आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 11वां दिन है। बता दें कि 14 जनवरी से राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत हुई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलग-अलग नागरिक संस्थाओं से मिलेंगे और जनसभाएं होंगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के जरिये प्रयास रहेगा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को विमर्श के केंद्रबिंदु में लाए जाए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

इस बार पूरी यात्रा पैदल नहीं होगी, बल्कि राहुल गांधी इस बार बस का भी इस्तेमाल करेंगे। राहुल गांधी आधी यात्रा बस से करेंगे और आधी यात्रा पैदल करेंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले वह यात्रा को पूरा करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ के 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण, आदेश जारी हुआ...

Related posts:

error: Content is protected !!