Book Donate : पुस्तक दान महा अभियान के तहत ‘पुस्तक रथ’ पहुंचा नरियरा के कन्या हाईस्कूल, शिक्षकों ने पुस्तक दान किया

जांजगीर-चाम्पा. जिला प्रशासन के अभिनव पहल पर पुस्तक दान महा अभियान के तहत पुस्तक रथ विभिन्न ग्रामों में जा रहा है और लोग उन पुस्तकों का दान कर रहे हैं, जो उनके बाद अब किसी और के काम आ सके.

 



गुरुवार 18 जनवरी को यह रथ अकलतरा ब्लाक के नरियरा ग्राम पहुंचा, जहां शासकीय कन्या हाईस्कूल नरियरा के समस्त स्टाफ द्वारा पुस्तक दान किया गया, जिसमें व्याख्याता श्रीमती प्रतीक्षा सिंह द्वारा 46 पुस्तकों का दान किया गया, जो बच्चों को पीएससी शिक्षक भर्ती व्यापम बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होगी और कुछ सामान्य अध्ययन की पुस्तकें अपने स्कूल की छात्राओं को भी प्रदान किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

प्रभारी प्राचार्य समस्त व्याख्याता एवं कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा भी एक-एक पुस्तक दान किया गया. जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल पर शिक्षकों ने खुशी एवं आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!