ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में SP विजय अग्रवाल के द्वारा छात्रों का कॅरियर काउंसलिंग

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर द्वारा संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के आमंत्रण पर नगर के एस.पी. विजय अग्रवाल द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं का कैरियर काउंसलिंग करते हुए मार्गदर्शन किया। इस हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए SP विजय अग्रवाल का स्वागत किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। मंच संचालिका श्रीमती नीलम सिंह ने SP विजय अग्रवाल का विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों से परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया।



तत्पश्चात् विजय अग्रवाल (एस.पी. जांजगीर-चाम्पा) द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पढ़ाई को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी अपना ज्यादा समय मोबाईल के प्रयोग करते हुए बिताते हैं, जिससे उनका काफी समय व्यर्थ हो जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाईल का प्रयोग शिक्षा संबंधित किसी विशेष प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से करने की सलाह दी। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए स्वामी विवेकानंद के कथन ‘‘उठो जागो और तब तक नहीं रूको, जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाये‘‘ को आर्दश मानते हुए छात्रों को अपना लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। फिर सभी छात्रों से उनके लक्ष्यों के बारें में पूछा। उन्होंने छात्रों द्वारा बताए गए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सही मार्ग का चुनाव कैसे करें, इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनका पथ-प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़े -  CG Naxal Surrender News: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका… अब इस जिले में 6 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हथियार लेकर पहुंचे SP के सामने

उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के साथ-साथ छात्रों को अपनी रूचि जैसे संगीत, नृत्य, खेल, चित्रकला आदि पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इनसे व्यक्तित्व और अधिक समृद्ध बनता है। विद्यालय की छात्रा त्रिशिका बजाज द्वारा विजय अग्रवाल (एस.पी. जांजगीर-चाम्पा) से पूछे गए प्रश्न कि आप ने अपने समय में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किस प्रकार की समस्याओं का सामना किया? इस प्रश्न के उत्तर पर उन्होंने बताया कि उस समय अपने लक्ष्य को प्राप्त करना आज के समय से काफी ज्यादा कठिन था। उन्होंने घंटों-घंटों पुस्तकालय में समय बिताकर पुस्तकों के माध्यम से व अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन से पढ़ाई की। आज छात्र किसी भी विषय की जानकारी गुगल में सर्च करके असानी से प्राप्त कर सकते है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Student Suicide : 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जनपद सदस्य नानी के घर में छुट्टी मनाने आई थी छात्रा...

अपने कठिन परिश्रम व लक्ष्य के प्रति अथक प्रयास के कारण वे आज कामयब हुए। उन्होंने छात्रों को भी अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्रों ने भी अपने विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से विजय अग्रवाल (एस.पी. जांजगीर-चाम्पा) से अपने मन की कई बातें कीं और एस.पी. विजय अग्रवाल का मार्गदर्शन प्राप्त कर आनंदित व अनुग्रहित हुए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot Arrest : लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई...

इस पूरे कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टॉफ व ग्रुप डी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!