CG News : वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आम जनों से की मुलाकात, समस्याओें के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर. वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आज अपने शंकर नगर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में आम जनों से मुलाकात की और लोगों की समस्याएं सुनी।

 



वित्त मंत्री से मिलने के लिए राज्य भर के विभिन्न संगठनों के अलावा ग्रामीण, छात्र तथा आमजन पहुंचे थे। वित्त मंत्री ने सभी को समय देते हुए उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुना और उनके आवेदनों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कहते हुए आवश्यक आवेदनों के तत्काल निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

ओपी चौधरी ने आम लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कहा कि वो आम लोगों की सेवा करने के लिए सदैव उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार आम लोगों की मदद के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उनकी सेवा में हमेशा उपस्थित है।

इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!